फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: अखिलेश सिंह बोले- चार जून को पीएम मोदी की विदाई तय, 2004 में भी भ्रामक एग्जिट आया था

Mon, 03 Jun 2024 02:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दावा करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए देश की जनता को मैं धन्यवाद देता हूं।
 
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस को सात सीटें मिल रही हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी 13 से 14 सीट पर जीत रहे हैं। सभी एग्जिट पोल को भ्रामक और निराधार बताते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए देश की जनता को मैं धन्यवाद देता हूं।

विज्ञापन


2004 में भी भ्रामक एग्जिट पोल आया था
अखिलेश सिंह ने कहा कि 2004 में भी भ्रामक एग्जिट पोल आया था। उस समय भी कांग्रेस की सरकार बनी थी। चार जून यानी कल शाम तक पीएम नरेंद्र मोदी की विदाई तय है। बिहार में कांग्रेस को सात और राजद को 13 से 14 सीटें मिल रही हैं। 

सरकार के प्रभाव में कई मीडिया हाउस
उन्होंने कहा कि एक जून को इंडी गठबंधन की बैठक हुई थी। हमलोगों ने कई मुद्दों पर बात की। वहीं एग्जिट पोल पर उन्होंने कहा कि कई मीडिया हाउस सरकार के प्रभाव में है। सारे एग्जिट पोल का सच चार जून की शाम को सामने आ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें