महासंग्राम- क्या हैं पटना की जनता के मुद्दे?
- फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सबसे बड़ी कवरेज करने अमर उजाला का चुनावी रथ निकल पड़ा है। इस बार चुनाव रथ राजस्थान और बिहार के कई शहरों में पहुंच रहा है। राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ, राजनीतिक दलों से लेकर छात्र-छात्राओं, व्यापारियों, युवाओं और समाज के अनेक वर्गों से उनकी राय ले रहा है।
तीन चरणों के चुनाव सम्पन्न होने के बाद बाकी चरणों के लिए राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। अमर उजाला का रथ बिहार के पटना पहुंचा तो लोगों ने स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक खुलकर अपनी बात रखी।
बता दें कि पटना में दो लोकसभा सीटें हैं। पटना साहिब और पाटलिपुत्र। पटना साहिब से मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा हैं और वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार भाजपा ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को यहां से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पाटलिपुत्र से भाजपा सांसद हैं रामकृपाल यादव। इस बार दोनों सीटों पर दिलचस्प मुकाबला है।