फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी पर राबड़ी देवी का 'ट्वीट' वार- गरीब के आह बेकार ना जाई, अबकी बार इनका के मजा चखाई

Fri, 19 Apr 2019 03:58 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राबड़ी देवी(File Photo) - फोटो : PTI
विज्ञापन
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। इस बार उनका गुस्सा रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर है। अपने ठेठ भोजपुरी और देहाती अंदाज में उन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी को गरीबों द्वारा मजा चखाने की बात कही है। 
विज्ञापन


राबड़ी देवी ने भोजपुरी में ट्वीट किया कि ई हवा-हवाई सरकार गरीब के गैस के कनेक्शन दे के आपन पीठ थपथपलईस। बाकी दुबारा गैस भरवावे के कौनो इंतजाम नईखे कईलस और कोढ़ में खाज के काम करता। आगे उन्होंने लिखा कि गैस के 1100 रू दाम बढ़ा के रसोईघर के बदरंग कर देलस। गरीब के घर में लागल सिलिंडर धईल रह गेईल। गरीब के आह बेकार ना जाई अबकी बार इनका के मजा चखाई।




अपने ट्वीट में वह कह रही हैं कि गरीबों को गेस कनेक्शन देकर सरकार ने अपनी पीठ थपथपा ली, लेकिन दोबारा गैस भरवाने का कोई इंतजाम नहीं किया। गैस की कीमत बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई, जिससे रसोईघर का रंग बदरंग हो गया है। उनका इशारा फिर से चूल्हा फूंकने और धुएं की स्थिति होने की तरफ है। गरीबों के घर में सिलिंडर पड़ा हुआ है। ऐसे गरीबों की आह बेकार नहीं जाएगी और इस बार यही गरीब इन्हें(पीएम मोदी/भाजपा) को मजा चखाएगी। 
विज्ञापन


इससे पहले भी उन्होंने भोजपुरी में ही ट्वीट कर विकास, रोजगार, किसान आत्महत्या जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्र मोदी को घेरा है। उन्होंने ट्वीट किया- हरदम तोता के तरह राष्ट्र के रट लगईले बा बाकी केहू के रोजी रोजगार के अवसर नईखे कईले। एकरा से केहू के विकास नईखे भईल। केतना गरीब आपन बच्चा के अनाज के अभाव में पानी पिला के सुतावाता। केतना लईका रोजगार के अभाव में और केतना गरीब किसान मजदूर आत्महत्या कर लेलस। ई गरीब की आह बेकार ना जाई।



 
विज्ञापन

तेजस्वी ने कसा तंज- सच्चा पिछड़ा झूठा और दिखावटी नहीं होता

tejashwi yadav(File photo)
राबड़ी देवी से पहले उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोदी के पिछड़ा वाले बयान पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया कि नरेंद्र मोदी जी नकली पिछड़े है। जन्म से लेकर 55 वर्ष तक वो अगड़े थे, फिर एक दिन अचानक पिछड़े बन गए। सच्चा, अच्छा और असली जन्मजात पिछड़ा कभी भी झूठा, बनावटी, मिलावटी, सजावटी और दिखावटी नहीं होता। पिछड़ों को बेवक़ूफ़ समझे है का गुजराती महोदय? क्या किए है पिछड़ों के लिए अगड़े महोदय?




मालूम हो कि पिछले दिनों महाराष्ट्र के माढा में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि पिछड़ा होने के कारण कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां उन्हें गालियां देती है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों का कहना है कि समाज में सभी मोदी चोर हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने मेरी पिछड़ी जाति को गालियां देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बार तो उन्होंने सीमाएं ही लांघ दीं और पूरे पिछड़े समुदाय को गालियां दे डाली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें