फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown in Bihar: बिहार में छह सितंबर तक बढ़ा लॉकडाउन, जारी हुए नए दिशा-निर्देश

Mon, 17 Aug 2020 03:07 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTi
विज्ञापन

बिहार में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। यही कारण है कि सरकार ने राज्य में संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार की तरफ से इस संबंध में ताजा आदेश जारी किया गया है। बिहार सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में गृह मंत्रालय के आदेश का हवाला दिया गया है और कहा गया है कि राज्य में मौजूदा स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन



 

अनलॉक-3 की समय सीमा रविवार की रात 12 बजे समाप्त होने के बाद राज्य सरकार को इसपर आगे फैसला करना पड़ा है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पिछले महीने संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आठ जुलाई से पटना में लॉकडाउन लगाया था। फिर 16 जुलाई से पूरे राज्य में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया, जिसकी मियाद बढाकर 31 जुलाई तक कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें