फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोजपा, रालोसपा ने एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर किसी रार से किया इंकार

Mon, 29 Oct 2018 05:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में राजग के अंदर सीट बंटवारे को लेकर घटक दलों ने किसी असंतोष की बात से इंकार किया और उसे अफवाह बताया है। सहयोगी दल रामविलास पासवान की लोजपा और रालोसपा ने जोर देते हुए कहा कि उनकी एकमात्र प्राथमिकता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा कार्यकाल सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी और जद यू ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि बिहार में दोनों बराबर सीटों पर अगला संसदीय चुनाव लड़ेंगे। उसके कुछ ही घंटे बाद रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और राजद नेता तेजस्वी यादव की मुलाकात की खबर से एनडीए के अंदर असंतोष की अटकलें तेज हो गई थीं। और ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि लोजपा और रालोसपा ने अपने विकल्प खुले रखे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें