फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोजपा के गुस्साए नेताओं ने बिगाड़ा पार्टी का नाम, बताया- प्राइवेट लिमिटेड कंपनी

Fri, 14 Jun 2019 05:39 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
राम विलास पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति में कुछ नाराज नेताओं ने पार्टी को नई उपमा देकर कटाक्ष किया है। लोक जनशक्ति पार्टी के कुछ असंतुष्ट नेताओं ने नई पार्टी बनाने का एलान किया है। साथ ही यह आरोप भी लगाया है कि नेतृत्व ने पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि लोजपा के दो महासचिव सत्यानंद शर्मा और अनिल कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र कपूर के नेतृत्व में विद्रोह कर रहे इन नेताओं ने गुरुवार को लोजपा (सेक्युलर) बनाने का एलान कर दिया था। इन लोगों का आरोप है कि लोजपा ने अमीर और बाहरी उम्मीदवारों को टिकट दिए और पार्टी पर कब्जा बनाए रखने वाले परिवार के हितों को बढ़ाने तक सीमित कर लिया है।

हालांकि लोजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष और हाजीपुर सांसद पशुपति कुमार पारस ने इन गतिविधियों को खारिज करते हुए कहा कि शर्मा पर आरोप है कि वह पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान की संसदीय सीट जमुई में लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।
विज्ञापन


पारस ने कहा कि जो भी उनके साथ होने का दावा कर रहे हैं। वे वास्तव में बहुत पहले ही पार्टी विरोधी गतिविधयों के आधार पर निष्कासित किए जा चुके हैं। पारस ने कहा कि शर्मा को यह भी बताना चाहिए कि जिस दिन उन्होंने स्वांग रचा था। उसी दिन पार्टी ने उन्हें निष्कासित करने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें