फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारी लिट्टी चोखा को सिंगापुर में बेस्ट क्रिटिक अवॉर्ड

Mon, 10 Jun 2013 12:50 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के लोकप्रिय व्यंजन लिट्टी चोखा ने सिंगापुर में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय खानपान महोत्सव में भी अपने चटपटे लजीज स्वाद का लोहा मनवाते हुए बेस्ट क्रिटिक अवार्ड जीत लिया है।
विज्ञापन


सिंगापुर में चल रहे दस दिन के इस महोत्सव के छठे दिन पटना के स्ट्रीट वेंडर अशोक शाह का नाम जब बेस्ट क्रिटिक अवार्ड के लिए घोषित किया गया तो यहां रह रहे बिहार, यूपी और झारखंड मूल के करीब दो सौ लोगों सहित भारतीय टीम के लोग खुशी से झूम उठे।

दुनिया भर के एक से एक लजीज व्यंजनों के बीच भारतीय बिहारी पकवान को पुरस्कार मिलने से उत्साहित ये लोग महोत्सव में भारत के नारे - आईए, आईए भारत के स्ट्रीट फूड आजमाइए चिल्लाने लगे।
विज्ञापन


पटना में गांधी मैदान के पास बिस्कोमान टावर के सामने रेहड़ी लगाने वाले शाह के स्टाल पर शाही लिट्टी चोखा, गोश्त चोखा बिक रही है जिसे दुनिया के कोने-कोने से आए लोग चटखारे ले लेकर खा रहे हैं।

वहां भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे रेहड़ी पटरी वालों के राष्ट्रीय संगठन नेशनल एसोसिएशन आफ स्ट्रीट वेडर्स आफ इंडिया नासवी के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद सिंह ने बताया कि लिट्टी-मीट के अलावा कर्नाटक के धारवाड़ के नारायणस्वामी के 65 मसालों से बने चिकन-65 और लहसुनयुक्त चिकन बेच रहे मैसूर के भास्कर की स्टाल पर भी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।

गौरतलब है कि नासवी की ओर से पिछले साल दिसंबर में दिल्ली में आयोजित तीन दिन के स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में शाह ने करीब डेढ़ लाख रूपये का कारोबार किया था और उन्होंने इस समारोह में पहला पुरस्कार जीता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें