फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में शराब माफिया का पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर में आई गंभीर चोटें

Sat, 09 Dec 2017 04:38 PM IST
एजेंसी, नवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के नवादा मेंशराब माफियाओं ने दैनिक अखबार ‘हिंदुस्तान’ से जुड़े पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। 
विज्ञापन


यह घटना नवादा के रजौली डीह की है। एसएचओ अवधेश कुमार ने बताया कि पत्रकार विकास कुमार उर्फ सोनू शुक्रवार शाम पुलिस द्वारा शराब माफियाओं पर छापेमारी की कवरेज करने गए थे उसी दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ। 
विज्ञापन


पढ़ें - लालू ने बिना नाम लिए BJP पर साधा निशाना, कहा- 'ज्यादा प्रचार, काम कम'

इस घटना में उनके सिर में गहरी चोटें आई हैं। इसके बाद गंभीर रूप से घायल विकास को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि विकास के दिमाग का ऑपरेशन करना पड़ेगा। वहीं विकास के भाई के मुताबिक, अभी उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस मामले में शुक्रवार रात एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी पर पिछले साल अप्रैल में प्रतिबंध लगाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें