फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : विधवा से जबरन दुष्कर्म कर बोला- नशे में था गलती हो गई; बचाव भी अनूठा- उसने खेत से साग चुराई

Sat, 10 Feb 2024 01:41 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar : कहने के लिए बिहार में शराब पूर्ण प्रतिबंधित है, लेकिन इसी प्रदेश में राजधानी से सटे एक शहर में दिन दहाड़ेशराब के नशे में एक वहशी ने विधवा की अस्मत खेत में लूट ली। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो उसकी जान बचा ली।
विज्ञापन
नशेड़ी आरोपी और पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा में खेत में काम कर रही विधवा महिला के साथ एक युवक ने पहले मारपीट की और फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के दौरान पीड़ित महिला आरोपी से रहम की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी और महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। महिला की चीख-पुकार सुनकर वहां आस-पास के खेतों में काम कर रहे स्थानीय लोगों ने उधर दौड़ पड़े। लोगों को अपनी तरफ आते देख आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और फिर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद लोगों ने पुलिस को बुलाकर आरोपी को उसके हवाले कर दिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


चोरी का आरोप लगाकर किया रेप 
पकड़ा गया आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदीया गांव निवासी स्वर्गीय अनिल कुमार दास का पुत्र अमित कुमार (31) है। पीड़िता ने बताया कि  शुक्रवार को वह अपने गांव के बगल के खेत में मवेशी का चारा लाने गई थी। उसी क्रम में एक व्यक्ति आया और बोला कि तुम मेरे खेत से खेसारी काट ली हो।  महिला ने उसकी बात से इंकार कर दिया. लेकिन आरोपी नहीं माना। अमित ने उस महिला पर लाठी से हमला कर दिया। लाठी लगते ही वह वहीं  जमीन पर गिर पड़ी। उसके बाद आरोपी अमित ने उस विधवा महिला के साथ रेप कर लिया।

आरोपी ने कहा मैं नशा में था 
सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में आरोपी अमित कुमार ने बताया कि मैं घूमने गया था और नशा किया था।.नशे की हालत में समझ नही पाया और मुझसे गलती हो गई। अब ऐसा नही होगा। आरोपी ने कहा कि मुझे महिला ने ही मार कर घायल कर दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद मैं भाग रहा था तो गांव के लोगों ने मुझे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


डायल 112 पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल 
इस घटना के संबंध में अस्पताल में पहुंची मुफस्सिल थाना के डायल 112 पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल ने बताया कि हमलोगों को फोन से सूचना मिली कि एक महिला के साथ रेप कर भाग रहे आरोपी को पकड़ा गया है। सूचना मिलने के बाद हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखे कि एक महिला का सर फटा हुआ है और गिरी पड़ी है। वहीं आरोपी को भी सर में चोट लगी है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज घटना की सूचना वरीय अधिकारी को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें