फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वीटीआर के नौरंगिया वन परिसर में पेड़ पर लटका मिला तेंदुए का शव; वन विभाग की टीम जांच में जुटी

Tue, 20 Jun 2023 03:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण

सार

वाल्मीकिनगर रेंजर अवधेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के साथ ही वन कर्मियों की टीम लगा दी गई है। शव को कोतरा में लाया जा रहा है। मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने सुबह शव को देखा तो हड़कंप मच गया। उसके बाद मामले की सूचना वन अधिकारियों और पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पेड़ पर लटका तेंदुए का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के नौरंगिया एनएच 727 से सटे भजनी कुट्टी मंदिर के पास एक पेड़ की टहनियों से लटका हुआ तेंदुए का शव मिला है। वन विभाग का कहना है कि दो तेंदुओं में लड़ाई हुई होगी। उसके बाद दूसरा वाला डर से पेड़ पर चढ़ गया होगा और पेड़ पर ही उसकी मौत हो गई होगी। इलाके में दो तेंदुओं के पदचिह्न (फुटप्रिंट) भी मिले हैं। वन विभाग अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। घटना वन प्रमंडल दो के मदनपुर रेंज के नौरंगिया वन परिसर की है। वन विभाग की टीम तेंदुए की मौत को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


वाल्मीकिनगर रेंजर अवधेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के साथ ही वन कर्मियों की टीम लगा दी गई है। शव को कोतरा में लाया जा रहा है। मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने सुबह शव को देखा तो हड़कंप मच गया। उसके बाद मामले की सूचना वन अधिकारियों और पुलिस को दी गई। तेंदुए के शव को देखने के लिए मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी थी।

पेड़ से तेंदुए के शव को नीचे उतारता वन कर्मचारी

विज्ञापन

वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल वन विभाग के अधिकारी और वनकर्मी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हैं। अभी वन विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


वन विभाग को आसपास से दो तेंदुओं के पदचिह्न मिले हैं। कयास लगाए जा रहे है कि आपसी वर्चस्व की लड़ाई में तेंदुआ जख्मी होने के बाद ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया होगा। नीचे उतर नहीं सका, जिसके कारण मौत हो गई होगी। वहीं, कयास यह भी लगाया जा रहा कि तेंदुआ बड़े तेंदुए के डर से पेड़ पर चढ़ गया होगा जिससे उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें