फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू का ट्वीट, पीएम मोदी ने देश को 'फुटबॉल' बना दिया

Thu, 15 Dec 2016 12:55 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ट्वीटर पर कुछ ज्यादा ही सक्रिय हैं। उनके ट्वीट में पीएम मोदी निशाने पर रहते हैं। नोटबंदी के लागू होने के बाद रोजाना उनके ट्वीट और पीएम मोदी की आलोचना, सोशल मीडिया पर छाई हुई है। गुरुवार को लालू ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा। लालू ने ट्वीट में लिखा है कि पीएम मोदी ने देश को फुटबॉल बना दिया है।
विज्ञापन


लालू ने ट्वीट में लिखा, 'मोदी ने देश को फुटबॉल बना दिया है। ये एक तरफ किक मारते है, मंत्री दूसरी तरफ, तीसरा मंत्री किसी ओर तरफ, RBI/वित्त विभाग की अपनी-अपनी किक...।' मोदी ने देश को फुटबॉल बना दिया है। ये एक तरफ किक मारते है, मंत्री दूसरी तरफ, तीसरा मंत्री किसी ओर तरफ, RBI/वित्त विभाग की अपनी-अपनी किक.. — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 15, 2016
विज्ञापन

दूसरे ट्वीट में लालू ने लिखा है कि "धूल में लट्ठ मारना बंद करिए"। आत्ममुग्धता एवं आत्मप्रसिद्धि के फ्रेम से बाहर निकलकर विवेकपूर्ण देश को चलायें। गरीब जनता को तबाह मत करिए। "धूल में लट्ठ मारना बंद करिए"। आत्ममुग्धता एवं आत्मप्रसिद्धि के फ्रेम से बाहर निकलकर विवेकपूर्ण देश को चलायें। गरीब जनता को तबाह मत करिए। — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 15, 2016
विज्ञापन

इससे पहले भी लालू कई बार ट्वीट के जरिए नोटबंदी की आलोचना कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें