फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू ने पेंशन लेने के लिए दिया आवेदन, मिलेंगे 10 हजार रुपये

Wed, 11 Jan 2017 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जेपी आंदोलन के समय 6 माह जेल काटने के लिए अब हर माह पेंशन मिलेगी। यह पेंशन 10 हजार रुपये होगी।
विज्ञापन


लालू ने बिहार के गृह विभाग में इसके लिए आवेदन भेज दिया है। लालू यादव के करीबी और पार्टी के विधायक भोला यादव ने इस बात की जानकारी दी।

बिहार सरकार ने जेपी सम्मान योजना शुरू की हुई है, जिसके तहत सभी पात्र लोगों को सरकार की तरफ से पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन

दो श्रेणियों में दी जा रही है पेंशन

बिहार सरकार इस पेंशन को दो श्रेणियों में दे रही है। पहली श्रेणी में उन लोगों को पांच हजार रुपये दिए जा रहे हैं, जिन्होने छह माह से कम समय जेल में बिताया था। दूसरी श्रेणी में छह माह से अधिक समय तक जेल में रहने वालों को 10 हजार रुपये मिल रहे हैं।

सरकार ने इस योजना को 2009 में लागू किया था। अभी 2500 लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।

1974 में जेपी आंदोलन हुआ था जिसमें इंदिरा गांधी की केंद्र में मौजूद सरकार को हटाने का आह्ववान संपूर्ण रुप से किया गया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें