फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दुश्मनी भूल तेजप्रताप की शादी में पहुंचे सीएम नीतीश, लालू से मिलाया हाथ

Sun, 13 May 2018 09:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

राजद अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद की पोती ऐश्वर्या राय के साथ संपन्न हुई है। करीब 70 हजार लोगों की मौजूदगी में पूरे शाही अंदाज में दोनों एक दूसरे के हुए। पटना के वेटनरी कॉलेज के मैदान में बने मंडप पर जयमाल का कार्यक्रम हुआ।

विज्ञापन


इस मौके पर कई बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं के इसमें शामिल होने की चर्चा थी। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सारे राजनीतिक गिले-शिकवे भुलाकर तेजप्रताप यादव की शादी आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने लालू यादव और तेजस्वी से मुलाकात की है। लालू ने उनका हाथ मिलाकर जोरदार स्वागत किया है। इसके अलावा इस हाई प्रोफाइल शाही शादी में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, डिंपल यादव, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, सांसद सुभाष चंद्र, मंत्री आरके सिंह, मीरा कुमार, शरद यादव समेत कई राज्यों से आए राजनेताओं ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। 

 

 

100 रसोइये बना रहे हैं 7,000 मेहमानों का खाना

tej pratap wedding
खाना बनाने का काम कानपुर की इवेंट कंपनी भाटिया होटल प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। शादी में आगरा का पराठा, अमृतसरी कुलचा और बिहार का मशहूर लिट्टी चोखा भी उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि वह शादी में शामिल होने वाले 7,000 मेहमानों के लिए खाना बना रहे हैं।  

केटरिंग का काम देखने वाले मनोज भाटिया ने बताया कि उन्होंने 100 अनुभवी कुक और हेल्पर्स को यूपी, पंजाब और बिहार से बुलाया है। ताकि खाने में वहां की जगह के मुताबिक स्वाद आ सके। वहीं शादी में 100 से अधिक खाने के स्टॉल होंगे। इसके अलावा पंडाल में वीवीआईपी लोगों के लिए खाने की व्यवस्था अलग से की जाएगी। वहीं मीठे में गुलाब जामुन, इमरती और आईस क्रीम भी होगी।  
विज्ञापन

इन पांच सितारा होटलों में ठहरेंगे मेहमान

तेज प्रताप - फोटो : SELF
परिवार के करीबी सूत्र के मुताबिक शादी में आने वाले मेहमानों के ठहरने के लिए पाटलीपुत्र कॉन्टिनेंटल में 30 कमरे, होटल अाम्रपाली रेजिडेंसी में 20 कमरे, होटल मौर्या और अमाल्फी ग्रांड में 20-20 कमरे और होटल फ्रंटलाइन रेजिडेंसी में 10 कमरे बुक किए गए हैं। शादी को शाही बनाने के लिए इसमें 50 घोड़ों को शामिल किया जाएग, जो बारात की शोभा बढ़ाएंगे। विवाह समारोह चंद्रिका राय के कौटिल्य मार्ग स्थित आवास पर होगा। जिसे बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें