फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदीपुरा एनकाउंटर: शहीद निराला के परिवार को CM नीतीश ने दी 11 लाख की सहायता राशि

Mon, 20 Nov 2017 12:34 AM IST
एजेंसी, पटना
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को भारतीय वायुसेना के कमांडो ज्योति प्रकाश निराला के शहीद होने पर दुख प्रकट किया और उनके परिवार के लिए 11 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की। निराला का घर बिहार के रोहतास जिले के बदलाडीह इलाके में है।
विज्ञापन


पढ़ें- बिहार: बक्सर में DM के बाद अब OSD ने भी किया सुसाइड, मौत की गुत्थी और उलझी

शनिवार को कश्मीर के बांदीपुरा में आंतकियों के साथ मुठभेड़ में वे शहीद हो गए थे। सेना की इस कार्रवाई में मुंबई हमले का गुनाहगार आतंकी जकी-उर-रहमान लखवी के भतीजे के साथ छह आतंकी मार गिराए थे। निराला भारतीय वायुसेना के गरुड़ कमांडो बल का हिस्सा थे।

उनके लिए शोक संदेश में कुमार ने कहा कि बिहार के बहादुर बेटे की इस कुर्बानी को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि निराला के शव का पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें