फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को अब तक का सबसे छोटा पीएम मिला है: लालू

विज्ञापन
विज्ञापन
लालू ने ट्वीट किया कि देश को अब तक का सबसे छोटा, ओछा और घटिया पीएम मिला है। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि वह पीएम बन गए हैं। लालू ने आगे ट्वीट किया है कि संविधान मोदी के हाथ में सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


देश को अबतक का सबसे छोटा,ओछा व घटिया PM मिला है.उसको विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि वो PM बन गए है. सँविधान इनके हाथ में सुरक्षित नहीं है— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 2, 2015


वहीं आरक्षण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खुलासे पर पलटवार करते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि वह झूठे प्रधानमंत्री हैं। लालू ने मोदी के आरोप को झूठा करार देते हुए कहा कि हमने आबादी के हिसाब से आरक्षण की मांग की थी। उन्होंने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी कौन से आरक्षण की समीक्षा करने का बात कर रहे हैं, संविधान में ही आबादी के हिसाब से आरक्षण है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'नहीं मांगा धार्मिक आरक्षण'

लालू ने कहा कि भाजपा डिरेल हो गई है। उन्होंने कहा कि अभी पांचवां चरण बाकी है, जिसमें एनडीए समेत भाजपा का बधिया होने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी थेथरई करते हैं। चुनाव आयोग द्वारा रविवार को बदजुबानी के मामले को लेकर जारी नोटिस पर लालू ने कहा कि वह 4 दिन में इसका सही रूप से जवाब देंगे।

चुनाव प्रचार को निकल रहे लालू ने कहा कि भाजपा और एनडीए कहां है कोई पता नहीं है, बस 8 नवंबर का इंतजार कीजिए, सब पता चल जाएगा। इससे पूर्व राजद अध्यक्ष ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें