फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू क्यों बोले- हर किसी को देनी पड़ेगी कुर्बानी?

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में चुनाव से पहले ही नए नवेले जनता परिवार के घटकों में रार मचनी शुरू हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके सेनापति शरद यादव जहां विलय के लिए पूरे जोर लगा रहे हैं वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की नित नई शर्तें विलय की राह में रोड़े अटका रही हैं।
विज्ञापन


लालू यादव के नए रुख ने फिर इस विलय के भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। लालू यादव ने ट्विटर पर कुछ ऐसा कह दिया है कि इससे राजद और जेडीयू दोनों में फिर तलवारें खिंच सकती हैं।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने पहुंचे। प्रधानमंत्री निवास से बाहर निकलने के बाद उनका खिला चेहरा बता रहा था कि बिहार की राजनीति में जल्द ही कुछ नए गुलशन खिलने की तैयारी में हैं। हालांकि मांझी ने लालू यादव पर भी नया पैतरा फेंक दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मांझी ने भी फेंका दोहरा पासा

बिहार की राजनीति के हिसाब से आज दो गतिविधियां महत्वपूर्ण रही। शुरूआत सुबह लालू के ट्वीट से हुई। जिसमें लालू ने कहा कि महाविलय के लिए हर किसी को बड़ी कुर्बानी देनी होगी। हर कोई त्याग करने के लिए तैयार रहे। मतलब साफ था उनका इशारा नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी पर था।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर लालू यादव नीतीश कुमार को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। न ही नीतीश के सीटों के ऑफर पर लालू तैयार होते दिख रहे हैं। इसलिए उन्होंने ट्वीट कर इस बात के संकेत दिए कि विलय इसी शर्त पर होगा जब नीतीश अपनी कुर्सी त्यागने को तैयार रहें।

इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से सवाल जवाब का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं दूसरा घटनाक्रम रहा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन मांझी का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात का। मांझी ने आज दोहरा पासा फेंका।

वो भाजपा के साथ अपनी संभावनाएं तलाशने के लिए मोदी से मिलने भी गए तो वहां से निकलते ही यह भी कह दिया‌ कि अगर लालू नीतीश से समर्थन वापिस ले लें तो वो उनका साथ भी दे सकते हैं। मांझी के इस दोहरे रुख से सियासी गणितज्ञ भी उलझ गए हैं।

Alliance is bound to happen, but everyone should be prepared for bigger sacrifice.— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 27, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें