गुजरात चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। लालू यादव ने गुजरात की जनता को नसीहत देते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। लालू ने कहा कि गुजरात वालों याद रखना कि कमल का फूल पूरे 5 साल अप्रैल फूल बनाता है, गुजरात में पिछले 22 सालों से बना रहा है। इसलिए सावधान रहो, सतर्क रहो और खुश रहो।
पढ़ें: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- क्या हमें हर घर से अफजल पैदा करना है?
उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि ज्यादा प्रचार, काम कम भाषण अपार, राशन ख़त्म
ज्यादा प्रचार, काम कम
भाषण अपार, राशन ख़त्म
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 9, 2017
गुजरात वालों याद रखना, “कमल का फूल पूरे 5 साल अप्रैल फूल बनाता है”। गुजरात में तो विगत 22 वर्ष से बना रहा है। सतर्क रहो, सावधान रहो, ख़ुश रहो।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 8, 2017