फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू का हमला, राजनीति के पलटूराम और सत्ता के लालची हैं नीतीश

Tue, 01 Aug 2017 09:48 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजनीति के पलटूराम हैं। लालू ने कहा कि वो नीतीश से काफी सीनियर हैं। नीतीश का आदर्शवाद काफी झूठा है। वो पहले मुझस से चंदन लगवाते थे और आज किनारे कर दिया।  नीतीश के कहने पर ही सीबीआई ने हमारे घरों पर छापे मारे थे। एनडीए के साथ मिलकर के सरकार बनाना एकदम नहीं हुआ बल्कि इसकी तैयारी काफी महीनों से चल रही थी। 
विज्ञापन


लालू ने कहा कि वो नीतीश को काफी अच्छे से और शुरुआत से जानते हैं। नीतीश को मैंने आगे बढ़ाया था। जयप्रकाश के समय में नीतीश को छात्र जीवन से ही राजनीति में आगे बढ़ाया। यूनिवर्सिटी में हमने जेपी आंदोलन के वक्त डायरेक्ट चुनाव के लिए लड़ा और चुनाव में नीतीश ने हमें वोट दिलवाया।

छात्र जीवन में नीतीश को कमेटी में नॉमिनी बनाया था। जेपी आंदोलन के वक्त नीतीश को कोई नहीं जानता था, तब मैंने ही उनको आगे बढ़ाया। सुशील मोदी भी हाफ पैंट पहनकर के मेरे सामने घूमता था। 
विज्ञापन

  Mai nahi chahta tha iss aadmi ko aage neta khada kiya jaaye, iss par koi bharosa nahi. Lekin Mulayam ji ne kaha, maan lo: Lalu on #Nitish pic.twitter.com/HLnARTZ1oB — ANI (@ANI_news) August 1, 2017


लालू ने नीतीश कुमार सत्ता के लालची है। वो एनडीए के साथ मिलकर के जय श्री राम करते रहे। मुझे नीतीश पर कभी भरोसा नहीं रहा। वो तेजस्वी की लोकप्रियता से काफी डर गए थे।
  Satta ke laalchi hai Nitish Kumar, palturam hain: Lalu Prasad Yadav pic.twitter.com/f9ygVe5yHp — ANI (@ANI_news) August 1, 2017

  Nitish humare ladkon ka balidaan dena chahte the,bali chadhana chahte the: Lalu Prasad Yadav on Bihar politics pic.twitter.com/wQp5nwSXDd — ANI (@ANI_news) August 1, 2017

  Jab inhe support kiya, Tejashwi ke kaam ko dekha, sarahna hone lagi toh inka kaan khada hua: Lalu Prasad Yadav on #NitishKumar — ANI (@ANI_news) August 1, 2017


तेजस्वी पर पूछे गए सवाल पर नीतीश की चुप्पी काफी कुछ कहती है। नीतीश मेरे बच्चों को परेशान कर रहे हैं और वो उनकी बलि चढ़ाना चाहते हैं। तेजस्वी के सवाल पर विधानसभा में गर्दन झुकाकर नीतीश कुमार बैठे रहे।

लालू ने कहा कि नीतीश ने हमारा 2014 के चुनाव से इस्तेमाल किया। मुलायम के कहने पर इनको महागठबंधन का नेता बनाया था, लेकिन इन्होंने उनका भी मान नहीं रखा। नीतीश जब-जब बीमार पड़े तब-तब हमारे खिलाफ साजिश हुई। प्रशांत किशोर पर भी लालू काफी मुखर रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें