रेल होटल टेंडर घोटाले में आरजेड़ी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सीबीआई के सामने 11 और 12 सितंबर को पेश नहीं होंगे। लालू यादव ने सीबीआई से पेशी के लिए और समय की मांग की है।
Railway hotel tender case: Lalu Prasad Yadav sought extension of date from CBI, will appear on next date.
— ANI (@ANI) September 10, 2017
बता दें कि इस घोटाले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने लालू यादव को 11 सितंबर यानि सोमवार को बुलाया है। और वहीं सीबीआई ने 12 सितंबर को लालू के बेटे तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है।
Railway hotel tender case: Lalu Prasad Yadav sought extension of date from CBI, will appear on next date.
— ANI (@ANI) September 10, 2017
पढ़ें- सृजन घोटाले के खिलाफ लालू की रैली, बोले- नीतीश ने जनता का वोट बीजेपी को बेचा
बता दें कि लालू प्रसाद यादव के रेलवे मंत्री रहते हुए साल 2006 आईआरसीटीसी के दो होटलों के टेंडर देने के मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। लालू यादव पर आरोप है कि रेलमंत्री रहने के दौरान उन्होंने रांची और पुरी समेत अन्य रेलवे होटलों के विकास और मरम्मत का ठेका निजी कंपनियों को दिया था, जो रेलवे के हेरिटेज होटल थे।उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए इन होटलों को अपने करीबियों को लीज पर बेच डाला था।