फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू यादव की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, अस्पताल का एक सहायक मिला संक्रमित

Sun, 26 Jul 2020 10:13 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : Facebook
विज्ञापन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की कोरोना जांच की रिपोर्ट आ गई है। रांची के राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अस्पताल प्रशासन ने रविवार को इस बात की पुष्टि की। हालांकि लालू यादव की मदद के लिए लगाए गए तीन सेवादारों में से कोरोना पॉजिटिव निकला है और उसे रिम्स के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। चारा घोटाले मामले में जेल में सजा काट रहे पूर्व मुख्यमंत्री और उनके सहायकों के शनिवार को नमूने लिए गए थे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लालू प्रसाद को चारा घोटाला मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद दिसंबर 2018 में रिम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत स्थिर बताई गई थी, हालांकि उन्हें स्टेज-3 किडनी की बीमारी हो गई है। लालू के वकील ने कुछ दिन पहले नियमित जमानत के लिए आवेदन भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें