हिंदुओं के गो मांस खाने वाले बयान पर भाजपा सहित विपक्षी दलों के निशाने पर आए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने अब इसका ठीकरा मीडिया पर ही मढ़ दिया है। लालू ने कहा कि मीडिया का एक तबका उनके पीछे पड़ गया है।
वह यहीं नहीं रुके कहा कि आरक्षण का विस्तार जैसे मुद्दों से विचलित बीजेपी और मीडिया के एक कुलीन तबके ने गठबंधन बना लिया है और मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। ट्वीट के जरिए अपनी बात रखते हुए लालू ने बीफ मुद्दे पर अपनी सफाई दी।
उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर मीडिया को ही निशाने पर रखा। कहा, मीडिया का एक वर्ग भाजपा से मिलकर दलितों और पिछडों के अधिकारियों के मुद्दों से ध्यान भटकाने की चेष्टा है। आरक्षण और सामाजिक न्याय की धारा की गोलबंदी से डरी भाजपा और मीडिया का वर्ग बीफ खाने न खाने जैसे मुद्दों के पीछे अपना मुंह छिपा रहा है।
आरक्षण का विस्तार जैसे मुद्दों से विचलित BJP और मिडिया के एक कुलीन तबके नें गठबंधन बना लिया है और मेरे बयान को तोड़–मरोड़ कर पेश कर रहें हैं— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 3, 2015
आरक्षण और सामाजिक न्याय की धारा की गोलबंदी से डरी भाजपा और मिडिया का एक वर्ग बीफ़ खाने-न-खाने जैसे मुद्दों के पीछे मुँह छिपा रहा है.— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 3, 2015