फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के साथ प्रचार से लालू का इंकार

Mon, 31 Mar 2014 08:33 AM IST
एजेंसी/पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के साथ मिलकर प्रचार अभियान करने की चर्चाओं को विराम लगाते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी की रैली में लोगों को संबोधित नहीं करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक अप्रैल को औरंगाबाद में रैली करेंगे जबकि सोनिया गांधी 3 अप्रैल को सासाराम में रैली को संबोधित करेंगी।

पार्टी मुख्यालय में लालू प्रसाद ने कहा, ‘राहुल गांधी के साथ संयुक्त रैली का कोई कार्यक्रम नहीं है। हमने संयुक्त प्रचार की कोई योजना नहीं बनाई है।’ सोनिया गांधी के साथ मंच साझा करने की बात पर भी उन्होंने कहा कि ऐसी भी कोई योजना नहीं है क्योंकि दोनों ही पार्टियां अपना प्रचार खुद कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘सोनिया जी यहां आकर अपनी रैली को संबोधित करेंगी। मैं किसी और जगह पर अपनी रैली को संबोधित करूंगा।’ हालांकि उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि कांग्रेस ने उन्हें आमंत्रित किया भी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें