फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी को लाए थे सोनिया को गाली देने अब वो भस्मासुर बन गयाः लालू

Tue, 28 Jun 2016 05:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
भाजपा सांसद और वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी को लेकर भाजपा में मची खींचतान के बीच लालू यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह स्वामी का लाए थे सोनिया गांधी को गाली देने के लिए लेकिन वह तो उनके लिए ही भस्मासुर बन गया। 
विज्ञापन


बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी के बयानों से वित्त मंत्री अरुण जेटली काफी नाराज बताए जा रहे हैं, वह स्वामी पर कार्रवाई चाहते हैं इसलिए चीन दौरा छोटा कर वापस लौट आए। इस संबंध में आज सुबह 11 बजे उनकी प्रधानमंत्री से मुलाकात भी होनी थी जो फिलहाल टल गई। 

भाजपा की इसी खींचतान पर विरोधी दल लगातार उसे निशाना बनाए हुए हैं। सुबह कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी जेटली पर निशाना साधा था। दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए कहा था कि अरुण जेटली जी आप मोदी जी से क्या शिकायत करेंगे आपको सीमाओं में बांधने के लिए ही तो सुब्रमण्यम स्वामी को मोदी जी संसद में लाए हैं। अपनी कुर्सी बचाइए। जेटली को सलाह देते हुए दिग्विजय आगे लिखते हैं भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर उनकी शरण में जाइए।
विज्ञापन

Subramanian Swamy ko laye the Sonia Gandhi ko gali dene,ab in logon ke maathe mein Bhasmasur bane hui hai-Lalu Yadav pic.twitter.com/REzhRMRyC8— ANI (@ANI_news) June 28, 2016
विज्ञापन

स्वामी के मुद्दे पर लगातार घिर रही भाजपा

- फोटो : Getty
इसके अलावा कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध दिया था। आनंद ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा आगे से उन्हें थोड़ा पहले बोलना चाहिए। वह मोदी के रघुराम राजन के संबंध में दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। 

कांग्रेस नेताओं के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी स्वामी को लेकर भाजपा पर हमला कर दिया। कहा- वो स्वामी को सोनिया गांधी को गालियां देने के लिए लाए थे लेकिन वह इनके माथे में भस्मासुर बन गए हैं। 

बता दें कि राजद नेता लालू यादव प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर होने का कोई नेता नहीं छोड़ते। खासकर स्वामी के मुद्दे पर तो वह लगातार हमलावर रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें