फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश कुमार के अहंकार और ढोंग की हार: लालू

Wed, 05 Jun 2013 07:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के महाराजगंज लोकसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार प्रभुनाथ सिंह की जीत के साथ लालू के तेवर भी तेज हो गए हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि, "यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अहंकार और ढोंग की हार है। लालू ने कहा कि नीतीश का अब पतन शुरू हो गया है।"

लालू ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि नीतीश कुमार के पतन की यह तो शुरुआत है।

महाराजगंज की जनता ने बिल्कुल ठीक फैसला लिया है। वह नीतीश के ढोंग को समझ गई है।

प्रभुनाथ के जीत के करीब होने पर उन्होंने कहा कि यह प्रभुनाथ के साथ-साथ, आरजेडी और लालू की भी जीत है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में महाराजगंज लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में नीतीश को बड़ा झटका लगा है। सरकार में शिक्षा मंत्री और जदयू उम्मीदवार प्रशांत कुमार शाही को राजद के प्रभुनाथ सिंह ने 1,37,000 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन


महाराजगंज सीट राजद के सांसद उमाशंकर सिंह के निधन से खाली हुई थी। इस सीट पर प्रशांत कुमार शाही के खिलाफ प्रभुनाथ सिंह और कांग्रेस के जितेंद्र स्वामी खड़े थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें