राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने करारा तंज कसा। विजयादशमी के दिन आरएसएस द्वारा औपचारिक तौर पर अपनी ड्रेस बदलने पर लालू ने इसे संघ में शुरू हुआ बदलाव बताया है।
लालू ने कहा है कि स्वयं सेवक खाकी की हॉफ पैंट की जगह फुल पैंट में नजर ही नहीं आएंगे बल्कि उनमें अभी और कई बदलाव होने हैं। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि अभी तो हमने पेंट को हॉफ से फुल करवाया है, आगे दिमाग को भी ठीक करवाएंगे।
लालू यहीं नहीं रुके लिखा, पैंट ही नहीं सोच भी बदलवाएंगे, हथियार भी डलवाएंगे। हम इन्हें अब और जहर नही फैलाने देंगे।
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इसी साल जनवरी महीने में राजद के एक कार्यकर्ता सम्मेलन में आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा था कि आरएसएस कैसा संगठन है, जहां बुड्ढा बुड्ढा लोग भी हॉफ पैंट पहनते हैं, क्या उन्हें सार्वजनिक जगहों पर जाने में शर्म नहीं आती?