फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू बोले- आरएसएस की पैंट ही नहीं सोच भी बदलवाएंगे

Wed, 12 Oct 2016 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने करारा तंज कसा। विजयादशमी के दिन आरएसएस द्वारा औपचारिक तौर पर अपनी ड्रेस बदलने पर लालू ने इसे संघ में शुरू हुआ बदलाव बताया है। 
विज्ञापन


लालू ने कहा है कि  स्वयं सेवक खाकी की हॉफ पैंट की जगह फुल पैंट में नजर ही नहीं आएंगे बल्कि उनमें अभी और कई बदलाव होने हैं। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि अभी तो हमने पेंट को हॉफ से फुल करवाया है, आगे दिमाग को भी ठीक करवाएंगे। 

लालू यहीं नहीं रुके लिखा, पैंट ही नहीं सोच भी बदलवाएंगे, हथियार भी डलवाएंगे। हम इन्हें अब और जहर नही फैलाने देंगे। 

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इसी साल जनवरी महीने में राजद के एक कार्यकर्ता सम्मेलन में आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा था कि आरएसएस कैसा संगठन है, जहां बुड्ढा बुड्ढा लोग भी हॉफ पैंट पहनते हैं, क्या उन्हें सार्वजनिक जगहों पर जाने में शर्म नहीं आती?
विज्ञापन
विज्ञापन

राबड़ी देवी के ताना मारने पर आरएसएस ने बदली अपनी पैंट

- फोटो : ANI
राबड़ी का यह बयान काफी दिनों तक मीडिया की सुर्खियों में रहा था। हालांकि इसी बीच संघ की ओर से मार्च में अपनी ड्रेस में बदलाव की बात सामने आ गई थी। युवाओं को खुद से जोड़ने और वर्तमान जरूरत को देखते हुए हाफ पैंट की जगह फुल पैंट को अपनाने की बात कही गई थी। 

मंगलवार को विजयादशमी के दिल संघ ने विधिवत रूप से अपनी ड्रेस में बदलाव किया तो लालू ने तुरंत उस पर निशाना साध दिया। लालू ने ट्वीट कर कहा कि 'हमने आरएसएस को फुल पैंट पहनवा ही दिया। राबड़ी देवी ने सही कहा था इन्हें संस्कृति का ज्ञान नही, शर्म नहीं आती, बूढ़े-बूढ़े लोग हॉफ पैंट में घूमते हैं।' 

हालांकि लालू का यह अंदाज भाजपा नेताओं को अखर गया। उन्हें जवाब देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राबड़ी देवी को अब संघ की प्रशंसा करनी चाहिए क्योंकि उन्हें इनका हॉफ पैंट में घूमना पसंद नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें