फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू ने कहा, अपराधियों के आगे मिमियाने और गिड़गिड़ाने से नहीं, रौब से चलता है शासन

Tue, 25 Sep 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि शासन रौब से चलता है, अपराधियों के आगे मिमियाने और गिड़गिड़ाने से नहीं। बता दें कि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपराधियों से आग्रह किया था कि पितृपक्ष के दौरान किसी वारदात को अंजाम न दें। इसी को लेकर लालू प्रसाद ने टि्वटर के माध्यम से तंज कसा।

विज्ञापन


लालू ने ट्वीट कर कहा 'हाथ-गोड़ कुछउ जोड़, अपराधियों के चरण धोकर उनका चरणामृत भी पी लो... अरे शर्म करो... क्रिमिनल्स के आगे मिमियाने और गिड़गिड़ाने से नहीं, शासन रौब से चलता है।’ चारा घोटाला मामले में जेल में बंद लालू इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि दोनों लोग चोर दरवाजे से सत्ता में आए हैं इसीलिए दोनों में नैतिक बल और आत्मविश्वास की कमी है। उन्होंने आगे लिखा, 'तोहार लोगन के इकबाल खत्म बा... चोर दरवाजे से राज-काज में घुसल है ना, सो दुनो में नैतिक बल अउर आत्मविश्वास की कमी रहल।'

 

बता दें कि बीती 23 सितंबर को गया में पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करते हुए अपराधियों से आग्रह किया था कि पितृपक्ष के दौरान किसी आपराधिक वारदात को अंजाम न दें। पटना स्थित टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर में आज आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सुशील ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की और तुरंत वहां से रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम की भाषा में लालू ने किया था पीएम से सवाल

इससे पहले लालू ने बीती 21 सितंबर को ट्वीट कर कहा था, 'मित्रों, राफेल सौदे के घालमेल और तालमेल की सही जानकारी 125 करोड़ देशवासियों को मिलनी चाहिए कि नहीं? मिलनी चाहिए की नहीं? अगर पूंजीपति मिलनसार प्रधानमंत्री गुनाहगार व भागीदार नहीं है और ईमानदार चौकीदार हैं तो सच बताने में डर काहे का??' 
 
वहीं, कल फिर लालू प्रसाद ने राफेल सौदे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ ट्वीट किया था -  


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें