फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौंवी पास हैं लालू के लाल तेजस्वी, जानिए कितनी है संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार चुनावों में किस्मत आजमा रहे लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव स्कूल ड्राप आउट हैं। जो मात्र 9वीं तक ही पढ़े हैं हालांकि उनके नाम पर खुद कमाई गई करोड़ों की संपति हैं। उक्त जानकारी उन्होंने राघोपुर विधानसभा सीट से नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को दी।
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार 26 साल के तेजस्वी यादव स्कूल ड्राप आउट हैं, वो मात्र 9वीं तक ही पढ़े हैं। यहां तक की उनकी पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई है।

क्रिकेटर से नेता बने तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट भी खेली है। हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार क्रिकेट छोड़ने के बाद उन्होंने अपना व्यवसाय भी शुरू किया। तेजस्वी द्वारा स्वयं अर्जित की गई संपति की कीमत लगभग 91.53 लाख रुपये है।
विज्ञापन

विज्ञापन

45 लाख के कर्जदार हैं तेजस्वी यादव

जिसमें भुलवारीशरीफ और गोपालगंज में अचल संपति, फार्म हाउस और गैर कृषि योग्य भूमि भी है। इसके अलावा उनके नाम 23.07 लाख कीमत की अचल संपति और भी है। उन्होंने कुल चल संपति की कीमत 1.41 करोड़ बताई है, जिसमें उन्हें अपने परिवार से मिली संपति भी शामिल है।

उनके पास नकदी 1.2 लाख, 2.6 लाख रुपये की ज्वैलरी और एक भारतीय कंपनी के 5.38 लाख रुपये के शेयर भी हैं। हलफनामे के अनुसार उन पर 10.7 लाख रुपये का अनसिक्योर्ड लोन भी है।

इसके अलावा मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से उनके नाम पर लिया गया 34 लाख का लोन भी है। बीते साल उन्होंने 5.08 लाख रुपये का आयकर भी चुकाया है। वहीं उनके नाम पर पटना कोतवाली स्टेशन में एक मुकदमा भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें