फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी की वर्षगांठ पर हुंकार भरेंगे लालू, पूरे बिहार में करेंगे रैली

Mon, 23 Oct 2017 06:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना 
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Self
विज्ञापन
नोटबंदी की पहली वर्षगांठ पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव केंद्र सरकार की गलत नीतियों और नोटबंदी के विरोध में पूरे बिहार में रैली करेंगे। सोमवार को छपरा के डोरीगंज प्रस्थान करने से पहले उन्होंने कहा कि राजद अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेगा। 
विज्ञापन


राजद ने निर्णय लिया है कि नोटबंदी के खिलाफ न केवल एक विशाल रैली का आयोजन होगा, बल्कि लोगों को याद दिलाया जाएगा कि नोटबंदी के कारण देश को क्या-क्या नुकसान हुआ।

लालू ने कहा कि 8 नवंबर 2016 को केंद्र की सरकार ने नोटबंदी का काला आदेश लागू कर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया। पूरे देश में नोटबंदी के कारण किसान, मजदूर, छात्र, युवा, संगठित-असंगठित क्षेत्र के कामगारों और घरेलू महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को अपना काम धंधा छोड़कर नोट बदलवाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ा। कई लोगों की तो लाइन में ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें- केंद्र और राज्य सरकार पर लालू का हमला, बोले- लड़ूंगा सीधी लड़ाई    

उन्होंने कहा कि देश का उद्योग-धंधा तहस-नहस हो गया। हजारों कामगारों को नौकरी छोड़कर घर लौटना पड़ा। लालू ने कहा कि नोटबंदी के कारण घरेलू सकल उत्पाद का औसत गिर गया। 

महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। गरीब, किसान, मजदूर बेहाल हैं। दूसरी तरफ अडानी, अंबानी और उनके जैसे पूंजीपतियों का भाजपा ने कालेधन को सफेद किया। नोट बदल कर कालेधन को सफेद कर बैंकों में जमा किए गए।
 
इससे पहले लालू प्रसाद ने 27 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में भाजपा भगाओ और देश बचाओ रैली का आयोजन किया था, जिसमें पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी, कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें