फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू ने दिए संकेत, अगले चुनाव में तेजस्वी के हाथ में हो सकती है राजद की कमान

Fri, 10 Nov 2017 11:09 PM IST
एजेंसी/ पटना
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने संकेत दिए हैं कि अगले बिहार विधानसभा चुनाव में उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव पार्टी का चेहरा हो सकते हैं। जब पत्रकारों ने लालू से राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने अपने बेटे के नेतृत्व के गुण की तारीफ की। पूर्वे ने कहा था कि पार्टी अगली सरकार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनाएगी। 
विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव ने कहा, "भाषण की कला और नेतृत्व के गुण में तेजस्वी हम सबसे काफी आगे हैं। मैं यह सिर्फ इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि वह मेरा बेटा है।" तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को ही अपना 28वां जन्मदिन मनाया है और वे राजद, जेडीयू और कांग्रेस की महागठबंधन सरकार में बिहार के उप-मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 

उधर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी का मुद्दा अभी महत्वपूर्ण नहीं है और चुनाव के वक्त ही अच्छे नेतृत्व को उभरने का मौका दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें