फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू ने दी 'नए गठबंधन' के साथियों के लिए मुबारकबाद, जानें क्या हैं इसके सियासी मायने

Tue, 16 May 2017 06:33 PM IST
amarujala.com- Written by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनामी संपत्ति को लेकर मंगलवार सुबह आयकर विभाग ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के दिल्ली और हरियाणा के 22 ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी ने राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी मचा दी। जहां एक ओर भाजपा आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद लालू परिवार पर हमलावर हो गई वहीं आरजेडी प्रमुख ने लगातार एक के बाद ट्वीट कर अपने विरोधियों को करारा जवाब देने की कोशिश की।
विज्ञापन


खास बात ये है कि ट्वीट के जरिए अपनी बात रखने वाले लालू ने भाजपा के साथ साथ ही जदयू को भी संदेश देने की कोशिश की। लालू ने अपने ट्वीट में 'नए गठबंधन साथियों' शब्द का इस्तेमाल किया। जिसके जरिए उन्होंने इशारों-इशारों में जदयू को भी लपेटे में ले लिया जिस पर पिछले कुछ दिनों से भाजपा डोरे डाल रही है। हालांकि केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि आईटी रेड और सीबीआई केसों को लेकर सरकार की कोई भूमिका नहीं है।
  There's no role for govt with regard to IT raids/CBI cases against either Chidambaram's son/Lalu Yadavji/Mayawatiji/Mulayam Singhji: V Naidu pic.twitter.com/8SyPB18zHn — ANI (@ANI_news) May 16, 2017
विज्ञापन


लालू का ट्वीट नीतीश कुमार के उस बयान का जवाब भी माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर लग रहे भ्रष्टाचार और बेनामी संपत्ति के आरोपों को लेकर कहा था कि केंद्र सरकार जिससे चाहें इस मामले में जांच करा सकती है।

नीतीश ने ये भी कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि वाकई उनके आरोपों में दम है तो वो कानून का सहारा ले सकते हैं। नीतीश ने कहा कि हम (राज्य सरकार) किस तरह की जांच कर सकते हैं, जब आरोप राज्य सरकार की जांच के दायरे में नहीं है।
विज्ञापन

तुरंत संभल गए लालू, गठबंधन का करने लगे बचाव

- फोटो : SELF
हालांकि लालू ने अपने इस ट्वीट के बाद तुरंत संभलते हुए गठबंधन को भी साधने की कोशिश की। लालू ने अपने आखिरी ट्वीट में कहा कि 'ज़्यादा लार मत टपकाओ। गठबंधन अटूट है।अभी तो समान विचारधारा के और दलो को साथ जोड़ना है। मैं BJP के सरकारी तंत्र और सरकारी सहयोगियो से नही डरता'।

इससे पहले लालू ने आयकर विभाग के छापों को लेकर खुद का बचाव जबकि मीडिया तक की तीखी आलोचना की। लालू ने कहा- 'अरे पढ़े-लिखे अनपढो,ये तो बताओ कौन से 22 ठिकानों पर छापेमारी हुई।BJP समर्थित मीडिया और उसके सहयोगी घटको (सरकारी तोतों) से लालू नही डरता।'

लालू ने ये भी कहा कि 'BJP में हिम्मत नही कि लालू की आवाज को दबा सके। लालू की आवाज दबाएंगे तो देशभर मे करोड़ो लालू खड़े हो जाएंगे। मै गीदड़ भभकी से डरने वाला नही हूं।' आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव पर भूमि अधिग्रहण का भी आरोप है।

ट्वीट में पढ़िए क्या क्या बोल गए लालू- BJP को नए Alliance partners मुबारक हों। लालू प्रसाद झुकने और डरने वाला नहीं है।जबतक आख़िरी साँस है फासीवादी ताक़तों के ख़िलाफ़ लड़ता रहूँगा। — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 16, 2017
BJP में हिम्मत नही कि लालू की आवाज को दबा सके।लालू की आवाज दबाएंगे तो देशभर मे करोड़ो लालू खड़े हो जाएंगे।मै गीदड़ भभकी से डरने वाला नही हूं — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 16, 2017
अरे पढ़े-लिखे अनपढो,ये तो बताओ कौन से 22 ठिकानों पर छापेमारी हुई।BJP समर्थित मीडिया और उसके सहयोगी घटको (सरकारी तोतों) से लालू नही डरता। — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 16, 2017
ज़्यादा लार मत टपकाओ।गठबंधन अटूट है।अभी तो समान विचारधारा के और दलो को साथ जोड़ना है।मै BJP के सरकारी तंत्र और सरकारी सहयोगियो से नही डरता https://t.co/eh9hUexU0t — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 16, 2017
RSS-BJP को लालू के नाम से कंपकंपी छूटती है। इनको पता है कि लालू इनके झूठ,लूट और जुमलों के कारोबार को ध्वस्त कर रहा है तो दबाव बनाओ। — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 16, 2017
पूँजीपतियों के सरगनाओं सुनो, ग़रीबों का समर्थन व शुभ आशीर्वाद मेरे साथ है।लालू न हारा है,न थका है।अपराजेय योद्धा की तरह सदा लड़ा और जीता हूँ — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 16, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें