फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू का ट्विटर पर पहला हिंदी ट्वीट

Thu, 16 Jan 2014 02:42 PM IST
एजेंसी/पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने अलग अंदाज की राजनीति के लिए चर्चित राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपना अकाउंट खोला है।
विज्ञापन


लालू यादव ने अभी तक अपने ट्वीटर एकाउंट से 8 ट्वीट और 2 रिट्वीट किए हैं। शुरूआत के नौ ट्वीट अंग्रेजी भाषा में किए गए थे। जबकि अंतिम ट्वीट हिंदी में करते हुए कहा है कि देश से साम्प्रदायिक शक्तियों को उखाड़ फेंकने के लिए हम समान विचारधारा वाले अन्य दलों को गोलंबद करने में लगे हुए है।

अभी तक के आंकड़ो के मुताबिक कुल 3759 लोग लालू को फॉलो कर रहे हैं। जबकि लालू 16 लोगों को फॉलो कर रहे हैं।

अपने अकाउंट से किए गए पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘केवल परिवर्तन स्थाई है। परिवर्तन के साथ हम बदलते हैं, अंतत: ट्विटर पर।’

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, ‘चलिए, बेहतर भविष्य के लिए एक स्वीकार्य लक्ष्य की ओर मिलकर काम करते हैं।’

सोशल मीडिया पर लालू की उपस्थित उनके उस चिर परिचित अंदाज के खिलाफ है जिसमें वह कहते थे ‘ये आईटी वाइटी क्या होता है।’ आप भी लालू को @laluprasadrjd पर जा कर फॉलो कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया का अहम रोल माना जा रहा है। ऐसे में पहले से ही कई राजनेता ट्विटर और फेसबुक से जुड़ चुके हैं।

इनमें भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, दिग्विजय सिंह, सुशील कुमार मोदी सहित कई नामचीन राजनेता शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें