बिहार पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने चारा घोटाला मामले में कहा कि जो जैसा बोता है वो वैसे ही काटता है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने जो किया उन्हें उसी का फल मिला है।
सुशील मोदी ने यह भी कहा कि घोटाले में शिवानंद तिवारी और नीतीश कुमार भी शामिल हैं। और इनका भी जेल जाना तय है।
उन्होंने कहा कि राज्य में उच्चतम स्तर पर घोटाला सामने आने के बाद से विकास के सारे कामकाज ठप हो गए थे। बिहार ठहर गया था। इसके खिलाफ लोगों ने लड़ाई लड़ी और अब जीत हासिल हुई है।
रविशंकर के निशाने पर भी नीतीश
सीबीआई कोर्ट से लालू प्रसाद को चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने पर सांसद व राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता रविशंकर प्रसाद ने भी संतोष जताया। उन्होंने कहा कि 17 साल बाद ही सही न्यायालय ने लालू प्रसाद को सजा सुना ही दी।