फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP-RSS वालों को लालू की चेतावनी- मैं उन्हें दिल्ली की कुर्सी से खींचकर नीचे ले आऊंगा

Fri, 19 May 2017 02:20 PM IST
amarujala.com- created by- हर्षित गौतम
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : Self
विज्ञापन
ममता का साथ मिलने से गदगद लालू ने मीडिया से बातचीत में तल्ख लहजे में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का बचाव करते हुए कहा कि उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वो बिल्कुल झूठे हैं। लालू ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और उनकी संपत्ति का पूरा ब्यौरा उनकी साइट पर मौजूद है।
विज्ञापन


लालू ने आरोपों पर कहा कि उन्होंने तो कंपनी के शेयर सही तरीके से खरीदे हैं इसमें गलत क्या है? बीजेपी और आरएसएस पर हमला करते हुए आरजेडी प्रमुख ने कहा कि 'बीजेपी और आरएसएस वाले सुन लें कि लालू उन्हें दिल्ली की कुर्सी से खींचकर नीचे ले आएगा।'

विपक्ष की एकता का झंडा बुलंद करने वाले लालू प्रसाद यादव ने अपने बीजेपी की खिलाफत करने वाले दलाों को एक प्लेटफॉर्म पर आमंत्रित किया। लालू ने कहा कि  गांधी मैदान में 27 अगस्त को एक रैली होगी, जिसमें एक समान विचार रखने वाले लोग आमंत्रित हैं।
विज्ञापन
BJP, RSS people should listen, and know that Lalu Yadav will drag you off your seat in Delhi, whatever be my situation: Lalu Prasad Yadav pic.twitter.com/aAb7KVi6zo — ANI (@ANI_news) May 19, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें