स्मृति ईरानी की शिक्षा पर चल रहे विवाद में अब बिहार के दिग्गज नेता और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और उनकी बेटी मीसा भारती भी कूद पड़े हैं।
लालू और मीसा ने ट्विटर के जरिये अपनी बात कही। लालू और मीसा ने इन ट्वीट के जरिये बीजेपी और स्मृति पर निशाना साधा है।
आपको याद होगा कि लालू यादव पहले भी नरेंद्र मोदी को सीधे तौर पर चुनौती दे चुके हैं। अब देखना ये होगा कि बीजेपी लालू के इन ट्वीट्स पर क्या प्रतिक्रिया देती है।
कांग्रेस ने सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया था जिसके बाद बीजेपी विरोधी दलों ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।
आज मायावती ने भी इस मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि,"हालांकि स्मृति की पढ़ाई से कोई मतलब नहीं लेकिन उन्होंने जो गलत जानकारी अपने हलफनामे में दी है उस पर हमें आपत्ति है।"
I'm B.A,L.L.B from 70's yet they called me"अनपढ़ ग्वार","बेवकूफ ग्वाला" etc.We didn't call them anything,dat's the difference btw them & us.— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 28, 2014
Mulayam & Mayawati were teachers yet they called them "भैंस चराने वाला पहलवान" & अनपढ़ respectively.she was abused with casteist remarks.— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 28, 2014
आप तंग सोच के हो क्या?जो इनके लिए शिक्षा का सवाल उठाते हो? वो तो राबड़ी देवी,भगवतिया देवी और फूलन देवी के लिए उठाना उचित था..है ना ???— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 29, 2014
Lying about one's qualification on affidavit, is not merely unlawful, but morally reprehensible for leaders who promise 'change'.— Dr. Misa bharti (@MisaBharti) May 30, 2014