फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के शिकंजे से बचने भगवान की शरण में पहुंचा लालू का परिवार

Tue, 18 Jul 2017 01:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
चारा घोटाला और बेनामी संपत्ति मामले में कोर्ट के कसते शिकंजे से बचने के लिए बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने भगवान के चरणों में शरण ले ली है। सोमवार सुबह लालू और उनके पूरे परिवार ने भगावन शिव का रुद्राभिषेक किया। इस पूजा का आयोजन राबड़ी देवी के बंगले पर सुबह 4 बजे हुआ। पूजा अर्चना का कार्यक्रम 4 बजे से शुरू होकर सुबह 7 बजे तक चला। 
विज्ञापन


सूत्र के अनुसार पूजा कराने के लिए चार पुजारियों को बुलाया गया था। इस पूजा में लालू के घर के दो अन्य पुजारी भी शामिल हुए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार लालू प्रसाद यादव के एक करीबी ने बताया कि लालू हर साल सावन के महीने में रुद्राभिषेक कराते हैं, लेकिन इस बार की पूजा ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। इस वक्त उनका पूरा परिवार समस्याओं के घिरा हुआ है। 

गौरतलब है कि  17 जून को तेजस्वी यादव ने भी रुद्राभिषेक किया था। तेजस्वी यादव ने हरीहरनाथ मंदिर में पूजा की थी, जो पटना से 15 किमी दूर सोनेपुर में स्थित है। इसके अगले दिन तेज प्रताप यादव भी उसी मंदिर में रुद्राभिषेक के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो तेज प्रताप भगवान कृष्ण के भगत हैं, लेकिन कुछ दिनों से उन्होंने गले में रुद्राक्ष की माला धारण कर रखी है। वहीं कुछ दिनों पहले उन्होंने दुश्मन मरण जाप भी कराया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें