फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैतान के जवाब में लालू ने मोदी को कहा ब्रह्म पिशाच

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को बिहार के मुंगेर में हुई रैली में नरेंद्र मोदी ने आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा था कि लालू के अंदर शैतान घुस गया है।
विज्ञापन


मोदी के इस बयान पर आज लालू ने जवाब दिया है। लालू बोले कि मोदी ब्रह्म पिशाच हैं। लालू ने ये भी कहा कि हमें पता है कि इस पिशाच को कैसे भगाया जाए।

लालू ने कहा कि मोदी ने उन्हें शैतान कहकर उन्हें अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि मोदी प्रधानमंत्री बनने के लायक नहीं हैं और सारे देश में इसे लेकर थू-थू हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

बताई पिशाच की दवा

लालू यादव ने मोदी को सिर्फ पिशाच कहा ही नहीं, बल्कि ये दावा भी किया कि उनके पास पिशाच की दवा है। लालू बोले पीली सरसो और मिर्च का धुआं देकर हम यहां से मोदी को भगाएंगे।

उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति की चिंता जायज है और उनका इशारा नरेंद्र मोदी पर है।

WATCH: Lalu Yadav calls PM Modi a "pishaach", elaborates on how a "pishaach" is warded off. pic.twitter.com/5N3KAwc6tk— ANI (@ANI_news) October 9, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें