फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh Mela 2025 : बिहार में बड़ा सड़क हादसा, कुंभ स्नान कर लौट रहे लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत

Sat, 01 Feb 2025 03:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक सवारों को बचाने के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग नेपाल के रहने वाले थे।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पलटने से हुआ। बताया जा रहा है कि सभी लोग कुंभ से लौट रहे थे। सदर थाना क्षेत्र के मैदापुर गांव के पास फोरलेन पर इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक सवारों को बचाने के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग नेपाल के रहने वाले थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार सभी लोग प्रयागराज से महाकुंभ स्नान को करके वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के मैदापुर गांव के यह घटना हुई। इधर, घटना के मौके पर दोनों एसडीओ डीएसपी ग्रामीण एसपी सहित कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

 

ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि नई बाईपास फोरलेन पर लगातार हादसे होते रहते हैं। बाइक सवार रील्स बनाने के लिए निकला था। इसी दौरान पटना की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार की स्कॉर्पियो उसे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो करीब चार हार पलटी खाई। इसमें के पांच लोगों की मौत हो गई वहीं जबकि चार लोग घायल हैं। कुछ लोगों को गाड़ी का गेट तोड़कर बाहर निकाला गया। 

 

घटना को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर क्षेत्र टू विनिता सिन्हा ने बताया कि सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएस भेजा गया है जबकि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें