फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharsa News: खेत में धान रोप रही महिला और घर के बाहर खड़े मासूम पर गिरी बिजली, पलभर में उजड़ गए दो परिवार

Fri, 10 Jul 2026 10:16 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

बिहार में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पहली घटना खेत में धान की रोपाई के दौरान हुई, जबकि दूसरी में घर के बाहर खड़ा बच्चा वज्रपात की चपेट में आ गया। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Saharsa News: बिहार के सहरसा जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड में शुक्रवार को कुदरत का कहर बरपा। यहां दो अलग-अलग पंचायतों में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक महिला और 10 वर्षीय मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


धान की रोपाई कर रही महिला पर गिरी बिजली, मौके पर गई जान
पहली दर्दनाक घटना खजुराहा पंचायत के वार्ड संख्या-7 में हुई। जानकारी के अनुसार, प्रेम सादा की 32 वर्षीय पत्नी कारी देवी अपने खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश के साथ भीषण वज्रपात हुआ। कारी देवी इसकी सीधी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग जब तक उन्हें बचाने के लिए दौड़ते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घर के बाहर खड़े 10 वर्षीय बच्चे की भी गई जान
दूसरी घटना सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के अंतर्गत देहद पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित दमहा मुशहरी में हुई। यहां वीरवल सादा का 10 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई, प्रशासन ने दिया मुआवजे का भरोसा
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सोनवर्षा राज थाना अध्यक्ष नागमणि ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की असमय मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत हरसंभव सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नाम, नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा
विज्ञापन


प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील
इस दुखद घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि तेज बारिश, आंधी और बिजली चमकने के दौरान लोग खुले मैदान, खेत, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें। मौसम खराब होने पर तुरंत किसी सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें