फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पत्नी ने 75 हजार की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, छह दिन में खुला सनसनीखेज राज, जानें पूरा मामला

Sat, 30 May 2026 10:12 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर डेहरू गांव में किसान कामेश्वर मेहता हत्याकांड का पुलिस ने छह दिन के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी गीता देवी ने ही 75 हजार रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या करवाई थी।
विज्ञापन
हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी की जानकारी देते एसडीपीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने छह दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि किसान कामेश्वर मेहता की हत्या किसी बाहरी दुश्मनी का नतीजा नहीं थी, बल्कि उनकी पत्नी ने ही सुपारी देकर उनकी हत्या करवाई थी। पुलिस के अनुसार, पति की शराबखोरी और लगातार मारपीट से परेशान पत्नी ने 75 हजार रुपये देकर हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में पुलिस ने पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर डेहरू गांव की है घटना

उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर डेहरू गांव निवासी किसान कामेश्वर मेहता की 24 मई की मध्यरात्रि गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पत्नी गीता देवी के आवेदन पर बिहारीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच में पत्नी की भूमिका आई सामने

पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच में डीआईयू टीम को भी शामिल किया गया। पुलिस की जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी गीता देवी ने ही अपने पति की हत्या करवाने के लिए राजदेव कुमार को 75 हजार रुपये की सुपारी दी थी। पूछताछ में गीता देवी ने बताया कि उसका पति शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी वजह से वह काफी परेशान थी और उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गीता देवी, फुलौत वार्ड-1 निवासी वकील मेहता का पुत्र राजदेव कुमार, फुलौत वार्ड-2 निवासी रौशन कुमार और भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के झंडापुर निवासी प्रशांत कुमार शामिल हैं।

पूछताछ में खुला हत्या का राज

पुलिस ने आरोपी राजदेव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथियों प्रशांत कुमार, रौशन कुमार और कौशल कुमार के साथ मिलकर हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर प्रशांत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

छह दिन में सुलझी हत्या की गुत्थी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वैज्ञानिक साक्ष्यों, तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाई गई है। छह दिन के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें