फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: हेलमेट होता तो बच जाती जान! सोनवर्षा में दो हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवारों में कोहराम

Fri, 17 Apr 2026 05:00 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार

सार

Bihar: बिहार के सहरसा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में राज और निर्भय नामक दो युवकों की मौत हो गई। दोनों की बाइक ट्रकों से टकराई थी। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर पर लगी गंभीर चोट मौत का कारण बनी। घटना से परिवारों में भारी कोहराम है।
विज्ञापन
मृतक युवक (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा जिले के सोनवर्षा-राजनगर क्षेत्र में शुक्रवार का दिन दो परिवारों के लिए काल बनकर आया। यहां दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मनौरी और सोहा गांव के दो युवकों की असमय मौत हो गई। इन हादसों के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ही दुर्घटनाओं में सबसे दुखद बात यह रही कि किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके चलते सिर में लगी गंभीर चोट उनकी मौत का कारण बनी।

छोटे भाई को स्कूल छोड़कर लौट रहा था राज, खड़े ट्रक से टकराई बाइक
पहली घटना मनौरी गांव की है। यहां के निवासी बबलू राम का 18 वर्षीय पुत्र राज अपनी बाइक से छोटे भाई को मनौरी चौक स्थित स्कूल छोड़ने गया था। वहां से घर लौटने के दौरान उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राज के सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक का पिता परिवार के भरण-पोषण के लिए परदेस में मजदूरी करता है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

दो बहनों का इकलौता भाई था निर्भय, सामने से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर
दूसरी हृदयविदारक घटना सोहा गांव की है। मनकेशर सिंह का 25 वर्षीय बेटा निर्भय कुमार सिंह अपनी बाइक से सोनवर्षा बाजार जा रहा था। बैंक ऑफ इंडिया के सामने अत्यधिक ट्रैफिक के बीच उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराया। निर्भय के सिर में भी गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी जान चली गई। निर्भय अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। जवान बेटे और इकलौते भाई की मौत से परिजनों की चीख-पुकार से हर किसी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्यार, शक और हत्या; बड़े भाई ने छोटे भाई को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, जानें क्या है मामला?

सदमे में परिजन, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
घटना की सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। सदमे के कारण परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माताएं बार-बार बेहोश हो रही हैं, जिन्हें पड़ोसियों और रिश्तेदारों द्वारा ढांढस बंधाकर होश में लाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसों की सूचना मिलते ही सोनवर्षा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें