फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बालू लदा बेकाबू ट्रक ने महिला को कुचलते हुए घर में जा घुसा, मौके पर ही मौत; घटना से मची अफरातफरी

Sun, 04 May 2025 05:51 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa Road Accident: बालू से भरा बेकाबू ट्रक एक महिला को कुचलता हुआ पास के एक घर में घुस गया। इस हादसे में एक युवक भी घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत ट्रक के ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में हो रहा है।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के सौर बाजार बैजनाथपुर मुख्य सड़क पर एक बालू से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने 65 साल की उर्मिला देवी को कुचल दिया और फिर एक घर में घुस गया। इस हादसे में उर्मिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक मंगल शर्मा घायल हो गया, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बैजनाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


परिजनों ने कही ये बात

परिजनों ने बताया कि उर्मिला देवी अपने घर से दूध लेने निकली थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक बेकाबू होकर उन्हें कुचलते हुए पड़ोसी के घर में घुस गया। उसी वक्त बगल से गुजर रहा एक युवक भी इस हादसे में घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि इस सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार बहुत तेज होती है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि कब कौन हादसे का शिकार हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:  पांच मई से खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत, झारखंड-राजस्थान के बीच फुटबॉल मैच, फैंस के लिए फ्री एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया

घटना के बाद लोगों ने खूब गुस्सा जाहिर किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बैजनाथपुर थाने के थाना अध्यक्ष अमरज्योति कुमार ने बताया कि ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घायल युवक का इलाज चल रहा है और उसे गंभीर चोट लगी है। पुलिस ट्रक और उसमें लदे बालू की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें