फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रेलवे जंक्शन पर शटिंग के दौरान इंजन की चपेट में आए दो पॉइंट्समैन, एक का हाथ तो दूसरे का कटा पैर

Sun, 04 May 2025 01:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: सहरसा जंक्शन पर शटिंग के दौरान दो अलग-अलग इंजनों की चपेट में आने से दो पॉइंट्समैन गंभीर घायल हो गए। इस हादसे में एक का हाथ तो दूसरे का पैर कट गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
सहरसा जंक्शन पर बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा में रविवार सुबह सहरसा जंक्शन पर रेलवे की लापरवाही एक बार फिर सामने आई, जब शटिंग के दौरान दो पॉइंट्समैन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ, जब दोनों कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात थे और एक साथ दो अलग-अलग इंजनों की चपेट में आ गए। हादसे में एक पॉइंट्समैन पंकज कुमार का पैर और दूसरे मनोज कुमार का हाथ कट गया।

विज्ञापन

 
घटना के बाद जंक्शन पर अफरा-तफरी मच गई। यात्री और रेलकर्मी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही घायल कर्मचारियों को एम्बुलेंस के जरिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल पटना के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दोनों का इलाज वहां चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: गोपालगंज में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत; कार और ट्रक के बीच टक्कर के बाद ऐसा हुआ
विज्ञापन

 
कैसे हुआ हादसा, अब तक रहस्य बना सवाल
सूत्रों के अनुसार, रविवार की सुबह शटिंग के दौरान जब दोनों पॉइंट्समैन ड्यूटी पर थे, उसी समय दो पटरी पर एक साथ दो इंजन आ पहुंचे। पंकज कुमार का पैर इंजन की चपेट में आ गया। जैसे ही साथी मनोज उसे बचाने की कोशिश में आगे बढ़ा, उसका हाथ दूसरे इंजन की चपेट में आ गया। घटना इतनी तेजी से घटी कि बचाव का कोई मौका नहीं मिल पाया।
 
इस गंभीर हादसे के बाद रेलवे कर्मियों में आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि यह लापरवाही का नतीजा है और संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। रेलकर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

 
रेलवे अधिकारी जांच में जुटे, पर बयान देने से बच रहे
घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर रेलवे मंडल से कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। हालांकि, मीडिया द्वारा संपर्क किए जाने पर किसी भी अधिकारी ने कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया। अधिकारी फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं और सिर्फ आंतरिक स्तर पर जांच की बात कह रहे हैं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम द्वारा की जा रही जांच से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा लापरवाही, तकनीकी चूक या मानवीय भूल के कारण हुआ।

यह भी पढ़ें- Bihar News: 25 फीट गहरी टंकी में गिरी महिला, चीखने-चिल्लाने पर मदद के दौड़ा युवक, ऐसे बचाई जान
 
दो परिवारों में पसरा मातम
हादसे के बाद पंकज और मनोज के परिवारों में गहरा सदमा और सन्नाटा पसरा हुआ है। दोनों के परिजन रो-रो कर बेसुध हैं और रेलवे से न्याय की मांग कर रहे हैं। जंक्शन पर कार्यरत अन्य रेलकर्मियों ने भी रेलवे प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें