फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार अधिकार यात्रा में मधेपुरा पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- अब बदलनी होगी 20 साल पुरानी सरकार

Fri, 19 Sep 2025 09:01 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधेपुरा

सार

बिहार अधिकार यात्रा के तहत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार रात मधेपुरा पहुंचे और कॉलेज चौक पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भ्रष्टाचार और अपराधमुक्त बिहार बनाने के लिए है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार अधिकार यात्रा के तहत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार देर रात करीब 10 बजे मधेपुरा पहुंचे। कॉलेज चौक पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह यात्रा भ्रष्टाचार और अपराधमुक्त बिहार बनाने के लिए है। यह पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई सुनिश्चित करने की दिशा में एक अभियान है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार भ्रष्ट है और अपराधियों को संरक्षण देती है।
विज्ञापन


भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में एक भी फैक्ट्री नहीं लगाई गई। “मोदी जी वोट बिहार से मांगते हैं और सबकुछ गुजरात को देते हैं। फैक्ट्री चाहिए गुजरात में और वोट बिहार में। अब ऐसा नहीं चलेगा।” तेजस्वी ने जनसमूह से अपील की कि सभी लोग एकजुट होकर इस बार 20 साल पुरानी खटारा सरकार को बदलें। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने पर बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई से मुक्ति दिलाई जाएगी। जिसके पास भी डिग्री होगी, उसके हाथ में नौकरी और रोजगार दिया जाएगा।

पढ़ें: मुख्य सचिव ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

उन्होंने आश्वासन दिया कि सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय भी सुनिश्चित किया जाएगा और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। तेजस्वी ने हाथ उठवाकर जनता से सरकार बनाने की अपील की। इस अवसर पर सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर, जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, सिंहेश्वर विधायक चंद्रहास चौपाल, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, प्रोफेसर कुमार चंद्रदीप, शांतनु बुंदेला और ई. नवीन निषाद भी मंच पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें