फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: बिहार के सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर लगे 'जिन्ना जिंदाबाद' के नारे, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Mon, 26 Jan 2026 07:23 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Supaul News: सुपौल के एक सरकारी विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। प्रधानाध्यापक की शिकायत और छात्रों की गवाही पर प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि पुलिस व शिक्षा विभाग जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक मोहम्मद मंसूर आलम को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सुपौल जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक सरकारी विद्यालय में आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित आदर्श उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अभुआड़ की बताई जा रही है, जहां एक शिक्षक पर पाकिस्तान और उसके संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के समर्थन में नारे लगाने का आरोप है।

विज्ञापन

 
विद्यालय परिसर में मचा हड़कंप
सोमवार को विद्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोप है कि विद्यालय में तैनात शिक्षक मोहम्मद मंसूर आलम ने ‘जिन्ना जिंदाबाद’ सहित पाकिस्तान के समर्थन में कुछ अन्य नारे लगाए। इस घटना से कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं के बीच भय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों को जानकारी मिलते ही वे विद्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।
 
प्रधानाध्यापक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय तिवारी ने किशनपुर थाने में लिखित आवेदन दिया। उन्होंने शिकायत में कहा कि इस कृत्य से विद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंची है और यह देश की संप्रभुता व संविधान की भावना के विपरीत है। प्रधानाध्यापक ने तत्काल थानाध्यक्ष को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन




पढ़ें- R-Day: झंडा फहराने के दौरान रस्सी टूटने से गिरा तिरंगा, फिर भी दे दी सलामी; वीडियो सामने आने पर अपमान की चर्चा
 
छात्रों की गवाही के आधार पर गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, विद्यालय परिसर में मौजूद छात्रों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इन बयानों के आधार पर किशनपुर थाना कांड संख्या 24/26 दर्ज की गई। थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
पुलिस और शिक्षा विभाग की जांच जारी
पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर तत्काल कार्रवाई की गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उधर, घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है और शिक्षक के आचरण की विभागीय जांच की तैयारी की जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों और अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें