फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दो कट्ठा जमीन के लिए बेटे ने पिता का सिर काटकर की हत्या, सहरसा पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Mon, 27 Oct 2025 09:13 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar Crime News: कनरिया थाना क्षेत्र में किसान की सिरकटी लाश मिलने के मामले का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा।जमीन के दो कट्ठा के लिए बेटे ने कर दी पिता की सिर काटकर हत्या
 
विज्ञापन
पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के कनरिया थाना क्षेत्र में 12 अक्तूबर को 65 वर्षीय किसान नारायण यादव की सिर काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू, कचिया और कपड़े भी बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी बेटे ने महज दो कट्ठा जमीन के लिए अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।

सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने सोमवार शाम प्रेस वार्ता कर बताया कि मृतक नारायण यादव की हत्या उसके बेटे पिंटू कुमार उर्फ मुकेश यादव ने की थी। आरोपी ने जमीन विवाद को लेकर अपने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार की है।

'13 लाख रुपये मुआवजा राशि मिली थी'

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में पिंटू ने बताया कि वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर है। उसका बड़ा भाई रंजीत कुमार की वर्ष 2012 में दिल्ली में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रंजीत की मौत के बाद दिल्ली सरकार और अन्य स्रोतों से परिवार को 13 लाख रुपये मुआवजा राशि मिली थी। उस पैसे से पिता नारायण यादव ने 10 कट्ठा जमीन खरीद ली, लेकिन यह बात परिवार के बाकी सदस्यों से छिपाई गई।

रंजीत की मौत के बाद उसकी पत्नी की शादी पिंटू से कर दी गई थी। उसी दौरान पिता ने पिंटू से कहा था कि चिता को मुखाग्नि देने के बदले उसे दो कट्ठा अतिरिक्त जमीन दी जाएगी। हालांकि बाद में पिता ने बराबर हिस्से की बात कही, जिससे विवाद बढ़ गया।

अचानक चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया
इस जमीन विवाद को लेकर पिता और बेटे में अक्सर झगड़े होते रहते थे। 12 अक्तूबर की सुबह नारायण यादव घास काटने के लिए नदी किनारे गए थे। इसी दौरान पिंटू भी उनके पीछे-पीछे पहुंच गया। उसने पहले पिता को घास का बोझ उठाने में मदद की, फिर अचानक चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया। जब पिता गिर पड़े, तो उसने उनका सिर काटकर अलग कर दिया और सिर को दूसरे स्थान पर छिपा दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Election: विकास के मुद्दे पर मैदान में NDA, RJD ने घेरा; पलायन मुक्त बिहार बनाने का जन सुराज का वादा
विज्ञापन


एक विशेष टीम (SIT) बनाई गई थी
पुलिस ने घटना के तीसरे दिन नारायण यादव का सिर बरामद कर लिया था। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को घोघसम घाट से गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि 12 अक्तूबर  को खेत में नारायण यादव का सिरकटा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) बनाई गई थी, जिसने कड़ी मेहनत के बाद इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें