फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ऑपरेशन सिंदूर में शामिल बीएसएफ जवान की करंट लगने से मौत, छठ मनाने आए थे घर; खुशियां मातम में बदलीं

Sun, 26 Oct 2025 05:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

 Bihar News: हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। रविवार सुबह जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव सुगमा लाया गया। 
विज्ञापन
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक आस्था के पर्व छठ की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब छुट्टी पर घर आए बीएसएफ जवान जवाहर झा की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा शनिवार शाम सहरसा शहर के नया बाजार मोहल्ला स्थित उनके घर में हुआ।

मृतक जवाहर झा (35 वर्ष) मूल रूप से बनमा ईटहरी प्रखंड के सुगमा गांव के निवासी थे और वर्तमान में झारखंड के हजारीबाग में बीएसएफ में तैनात थे। वे छठ मनाने के लिए छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। शनिवार शाम वे अपने घर में पानी की मोटर का तार ठीक कर रहे थे, तभी अचानक करंट लगने से वे बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। रविवार सुबह जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव सुगमा लाया गया, जहां बीएसएफ अधिकारियों और साथियों की मौजूदगी में उन्हें राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन


पढे़ं; परिवार के साथ गंगा स्नान करने गई छात्रा की डूबने से मौत, दूसरी बहन को स्थानीय लोगों ने बचाया

परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि जवाहर झा अनुशासनप्रिय, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। उनकी अचानक मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। छठ की तैयारियों में जुटे परिवार और ग्रामीणों के लिए यह घटना गहरे सदमे से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें