फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: राजद नेता के बेटे की संदिग्ध मौत, घर के पीछे मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 09 Nov 2025 10:35 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाल, सहरसा

सार

बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में राजद नगर अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के 17 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अहले सुबह घर के पीछे चापाकल और बाथरूम के पास उसका शव मिला।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से रविवार अहले सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर परिषद वार्ड नंबर 12 के ढाव गांव में राजद नगर अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के 17 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रीतम का शव सुबह घर के पीछे चापाकल और बाथरूम के पास गिरा हुआ मिला।
विज्ञापन


मृतक प्रीतम कुमार इंटरमीडिएट का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ अपने पिता के राजनीतिक कार्यों में भी सहयोग करता था। परिजनों ने तत्काल उसे अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, प्रीतम शनिवार की रात घर में ही सोया हुआ था। रविवार तड़के जब सुरेंद्र यादव की पत्नी नूतन देवी जागीं, तो उन्होंने देखा कि प्रीतम के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और वह बिस्तर पर नहीं था। पशुओं को चारा देने के बाद जब वे घर के पीछे स्थित बाथरूम और चापाकल की ओर गईं, तो उन्होंने देखा कि प्रीतम जमीन पर गिरा हुआ है। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटे और तुरंत अस्पताल ले जाया गया।


यह भी पढ़ें- Priyanka Gandhi In Katihar: बिहार में प्रियंका पीएम मोदी के कट्टे वाले बयान पर बरसीं, कहा- पद की गरिमा का...
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, इंस्पेक्टर मो. सुजाउद्दीन और एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का प्रतीत होता है। उन्होंने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि अभी तक परिजनों द्वारा किसी प्रकार का लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। गौरतलब है कि सुरेंद्र यादव, जो वर्तमान में राजद नगर अध्यक्ष हैं, करीब एक माह पहले गांव में हुई एक मारपीट की घटना में नामजद आरोपी बनाए गए थे। पुलिस अब इस मामले को हर कोण से जांच रही है ताकि मौत के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें