फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharsa: सलखुआ और चिरैया थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल, जांच व दलाली मुक्त करने को लेकर भाकपा का प्रदर्शन

Sat, 21 Sep 2024 04:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

बिहार के सहरसा जिले में भाकपा ने सलखुआ और चिरैया थानाध्यक्ष के कार्यशैली की जांच को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही थाने को दलाली मुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन
भाकपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने शनिवार को सहरसा जिले के सलखुआ और चिरैया थानाध्यक्ष के कार्यशैली की जांच करने और थाने को दलाल मुक्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। भाकपा नेता ओमप्रकाश नारायण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चिरैया थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, सलखुआ थाना अध्यक्ष विशाल कुमार और सहयोगी सोनू कुमार की गलत कार्यशैली की जांच करने, दारू माफिया दलालों अपराधिक तत्वों से थाने को मुक्त करने सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चिरैया थानाध्यक्ष क्षेत्र में अच्छे और गरीब जनता पर भय और आतंक कायम कर लूटने में लगे हैं। 12 सितंबर 2024 को भिरखी टोला निवासी राजकुमार सादा के पुत्र जीतो सादा को चिकनी टोला में ग्राम पंचायत अलानी को शराब पीने के नाम पर बेरहमी से पीटकर उसका जबड़ा तोड़ दिया। घटना स्थल पर ही वह खून की उल्टी करने लगा। अभी गंभीर हालत में इलाजरत है, संपूर्ण घटना की जांच हो। 

कर्मवीर सिंह अपने को बचाने के लिए चिरैया थाना कांड संख्या-41/24 के सभी निर्दोष आरोपियों को बरी करें एवं कर्मवीर सिंह पर जीतो सादा का जबड़ा तोड़ने का मुकदमा दर्ज करें। चिरैया थाना कांड संख्या-11/2024 के संदर्भ में सुमित्रा देवी पति त्रिवेणी पंडित का आवेदन जो 12 अप्रैल 2024 को पुलिस अधीक्षक सहरसा को प्रेषित है की जांच हो। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अजय कुमार की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई और उनके पिता केस करने थाना गए तो उनको थाने के हाजत में बंद करके पीटा गया। इस तरह के कई मामले उच्चाधिकारी के संज्ञान में हैं। कर्मवीर सिंह पर विभागीय कार्रवाई की भी मांग की। वहीं, सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार एवं उनके सहयोगी सोनु कुमार निर्दोष नागरिकों को अपनी ओर से अवैध हथियार देकर पीट-पीट कर रुपये वसूलते हैं, नहीं देने पर जेल भेज देते हैं। ऐसा कर निर्दोष नागरिक को अपराधी बना रहे हैं। वरुण कुमार पिता चंदेश्वरी यादव सलखुआ थाना कांड संख्या 127/24 है।

28 मार्च 2024 को सितुआहा गांव में घटित निंदनीय घटना पर सलखुआ थाना कांड संख्या-93/24 में एक तरफा कार्रवाई न्याय संगत नहीं है। शराब के नाम पर सितुआहा गाव में 28 मार्च 2024 को पीट-पीट कर कई को बेहोश भी कर दिया गया, जबकि शराब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश यादव पिता सिकन्दर यादव, ओम प्रकाश कुमार पिता सिकन्दर यादव से 40 हजार रुपये लिया, तब पीटना बंद किया।

रामफल यादव, पिता मुसहरु यादव से 50 हजार रुपए लिया गया। विवेक कुमार पिता सुरेश यादव, नूतन कुमारी पति विवेक कुमार दोनों पति-पत्नी को पीटा और मोटर साइकिल उठा कर ले गया। अजीत कुमार पिता रामफल यादव हैं। इसके अलावा कई किसानों को फसल तैयार करने के दौरान जात पूछ तक पीटा एवं महिलाओं को भी प्रताड़ित किया गया है। 

प्रदर्शनकारी सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार एवं सोनू कुमार पर अपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। सोन वर्षा थाना के गढ़ बाजार में पुलिस ओपी शीघ्र खोला जाय। इसके अलावा नगर निगम, वासगीत पर्चा सहित अन्य मांग भी शामिल थे। प्रदर्शन में परमानंद ठाकुर, खरामंद ठाकुर, विनय कुमार वर्मा, विजय कुमार यादव, उमेश चौधरी सहित अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें