फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ट्रांसफार्मर फटने से युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

Wed, 13 Nov 2024 08:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: मृतक के परिजनों ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद एम्बुलेंस को फोन किया गया। लेकिन काफी देर तक रिस्पॉन्स नहीं मिलने के कारण पप्पू को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिल पाई। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मृतक पप्पू कुमार यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा के सत्तर कटैया प्रखंड के मोकुना गांव वार्ड-10 में बुधवार को ट्रांसफार्मर फटने से एक 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रूपेन्दर यादव के बेटे पप्पू कुमार यादव के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार में शोक व्याप्त हो गया। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
मृतक पप्पू कुमार यादव का परिवार पत्नी और तीन छोटे बच्चों के साथ है। पप्पू की शादी वर्ष 2019 में हुई थी और उनके दो बेटियां प्रतीक्षा कुमारी (5) और प्रिया कुमारी (4) तथा एक बेटा प्रिंस कुमार (2) है। परिजनों के अनुसार, विस्फोट के तुरंत बाद एम्बुलेंस को फोन किया गया, लेकिन काफी देर तक रिस्पॉन्स नहीं मिलने के कारण पप्पू को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिल पाई। मृतक के भाई परशुराम कुमार का कहना है कि अगर एम्बुलेंस समय पर पहुंच जाती तो शायद पप्पू की जान बचाई जा सकती थी।
 
ग्रामीणों ने बताया कि मोकुना गांव में बिजली की स्थिति बेहद खराब है। जगह-जगह जर्जर तार और पुराने ट्रांसफार्मर हादसे का कारण बनते हैं। इसके बारे में कई बार बिजली विभाग को शिकायत भी की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि लचर बिजली व्यवस्था के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की अनदेखी ने एक बार फिर एक निर्दोष युवक की जान ले ली। परिजनों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए उचित मुआवजे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें